Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpडॉ. राघव जिंदल का भाजपा ने किया सम्मान

डॉ. राघव जिंदल का भाजपा ने किया सम्मान


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली ने देवली निवासी डॉ. राघव जिंदल को एमसीएच न्यूरोसर्जरी में राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. राघव जिंदल को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया और पूरे परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने सभी भाजपा मंडल की ओर से डॉ. राघव जिंदल, उनके पिता डॉ. महेश जिंदल और माता डॉ. कल्पना जिंदल सहित पूरे परिवार को बधाई दी। डॉ. राघव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता और परिवार की प्रेरणा से मिली है। उन्होंने कहा कि वह देवली शहर की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष रतन मंगल, उमाशंकर खूंटेटा, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन, अनिल जांगिड़, नवीन ग्वाला, भंवर लाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रवि बलसोरा, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, अंकित बड़जात्या, देवराज गुर्जर सहित डॉ. राहुल जिंदल और संजय जिंदल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d