Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन होगा

देवली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन होगा


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी दिनों में दो नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पहला शिविर कृष्ण गोपाल आयुर्वेदिक धर्मार्थ ट्रस्ट कालेडा द्वारा जनसेवा समिति के सौजन्य आयोजित किया जाएगा।

समिति के महावीर कुमार जैन ने बताया कि इसमें वैद्य राजेश द्वारा चिकित्सकीय परामर्श देकर नि:शुल्क दवाइयां दी जाएगी। यह शिविर 10 मई सुबह 10 बजे पेंशनर भवन देवली में होगा। जबकि दूसरा शिविर भी विशाल आई हॉस्पिटल एवं जनसेवा समिति के सौजन्य से आयोजित होगा। जिसमें आँखों की जांच और परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा। यह शिविर 11 मई रविवार को दशहरा मैदान गेट के सामने साकेत कॉलोनी स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में आयोजित होगा। इस हॉस्पिटल के डॉ. विशाल स्नेही शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d