Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में उपचार दिया

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में उपचार दिया


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रो विजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के तत्वावधान में कल्याणपुरा में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा।

शिविर में क्षेत्र कई पशुपालकों ने भाग लिया और मवेशियों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करवाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने भैंसों में हॉर्न एमपुटेशन, बछड़ों एवं बकरियों में दस्त, चिचड़ी, जुओं की समस्या, कुत्तों में हिप डिस्प्लेसिया (कूल्हे की विकृति) तथा रैबीज रोधी टीकाकरण सहित विविध रोगों का उपचार किया। इसके अलावा पशुओं में टेपवर्म संक्रमण, कमजोरी एवं चारा कम खाने आदि समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर में विशेष रूप से भैंसों एवं गायों में इनफर्टिलिटी (बांझपन) की जांच की गई तथा इस समस्या के समाधान के लिए पशुपालकों को वैज्ञानिक सुझाव भी दिए गए।

यहां वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, डॉ. अनिल, पशुधन सहायक राजेश सुवालका एवं छात्र कमल चौधरी व शोहेब खान ने भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d