Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली उपखंड अधिकारी का स्थानांतरण निरस्त हुआ

देवली उपखंड अधिकारी का स्थानांतरण निरस्त हुआ


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में गुरुवार को उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा का श्रीगंगानगर के घड़साना में स्थानांतरण किया गया था। लेकिन शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर यह आदेश निरस्त किया है।

इसे लेकर संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने आदेश जारी किया है। इसमें बताया कि उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा का स्थानांतरण एवं पदस्थापना तुरंत प्रभावों से निरस्त किया जाता है। इधर, जिला कलक्टर टोंक डॉ. सौम्या झां ने मनोज कुमार मीणा उपखंड अधिकारी के आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने के चलते देवली उपखंड अधिकारी का कार्यभार उपखंड अधिकारी उनियारा शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को सौपा है। वहीं मनोज कुमार मीणा के अवकाश से लौटने एवं अग्रिम आदेश तक उनियारा एसडीओ देवली का कार्यभार देखेंगे। गौरतलब है कि गत 2 दिन पूर्व देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा के व्यायाम करने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें चेस्ट पेन हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल जयपुर ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल वे स्वस्थ बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d