Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊँचा, देवली में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
संस्थान के सहायक निदेशक अवनीश कुमार लुनिवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल कियोस्क के माध्यम से 10 मई से आगामी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। विभिन्न व्यवसायों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेट (COPA), मैकेनिक डीजल, आर एण्ड एसी के लिए 10वीं उत्तीर्ण और वैल्डर व्यवसाय के लिए 8वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवश्यक योग्यता और दस्तावेजों की जांच करें।


