Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ककोड़िया में शुक्रवार को 30 लखपति दीदियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सेल्फ डिफेंस और राजकोष सिटीजन एप के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक करना और किसी भी परिस्थिति में स्वयं का बचाव करने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे अपने जीवन में सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। यह जानकारी नव कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मी रजिया ने दी।


