Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni News17 मई से 30 जून तक आयोजित होगा समर कैंप

17 मई से 30 जून तक आयोजित होगा समर कैंप


Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड टोंक के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर की तैयारी बैठक हुई।

बैठक में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने दक्ष प्रशिक्षकों को शिविर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शिविर प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक के आदेश अनुसार कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का आयोजन 17 मई से 30 जून तक सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाना है। शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, कंप्यूटर, ब्यूटी एंड वैलनेस, डांस, सिलाई, इनडोर और आउटडोर गेम्स, ड्राइंग आदि शामिल हैं।

वहीं 17 मई से ही छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू होगा। यहां शिविर संचालक महावीर प्रसाद बडगूजर, सुरेंद्र सिंह नरूका, गिरधारी लाल शर्मा, त्रिलोक चंद कलाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d