Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअसामान्य बनावट वाले बच्चे का जन्म, परिजन और चिकित्सक हैरान

असामान्य बनावट वाले बच्चे का जन्म, परिजन और चिकित्सक हैरान


Jahazpur News 16 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजकीय चिकित्सालय जहाजपुर में शुक्रवार को एक महिला ने एक दुर्लभ विकार से ग्रसित शिशु को जन्म दिया है। जिसकी मुंह की बनावट असामान्य है। इस अप्रत्याशित स्थिति ने परिजनों को ही नहीं, बल्कि अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों को भी हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार रावतखेड़ा निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया था। डिलीवरी के दौरान जन्मे नवजात के चेहरे की बनावट सामान्य शिशुओं से बिल्कुल भिन्न थी। डॉक्टर्स की मानें तो यह एक अत्यंत दुर्लभ जेनेटिक स्थिति है, जो ABCA12 नामक जीन में म्यूटेशन के कारण उत्पन्न होती है। यह विकार हर 25 से 30 लाख बच्चों में से किसी एक को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति Harlequin Ichthyosis नामक एक स्किन डिसऑर्डर हो सकता है, जिसमें नवजात की त्वचा मोटी, सख्त और प्लेट्स जैसी हो जाती है।

इस विकार में न केवल त्वचा की बनावट में परिवर्तन होता है, बल्कि आंख, नाक, कान और मुंह की संरचनाएं भी प्रभावित होती हैं। इससे संक्रमण और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है और शिशु का जीवित रह पाना कठिन हो जाता है। डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि फिलहाल यह नवजात जीवित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d