Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसमर कैंप शुरू हुआ, पांच दर्जन विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ

समर कैंप शुरू हुआ, पांच दर्जन विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर हुआ।

कैंप प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पहले दिन 60 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ। शिविर के शुभारंभ में मुख्य अतिथि अतुल पाराशर और सत्यनारायण तिवाड़ी मौजूद थे, जबकि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने अध्यक्षता की। उपस्थित अतिथियों ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर अभियान के लिए सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया।

अतिथियों ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। इस मौके पर दक्ष प्रशिक्षक त्रिलोकचंद कलाल, सुरेंद्र सिंह नरूका, लादूलाल मीणा, गिरधारी लाल शर्मा, महावीर प्रसाद बडगूजर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d