Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में 18 और 19 मई को 11 केवी देवली फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
इस दौरान एजेंसी एरिया, रेजिडेंस कॉलोनी, साकेत कॉलोनी और बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 6 से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। निगम की कनिष्ठ अभियंता ने यह जानकारी दी है।


