Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में सांवरिया सेठ की बस यात्रा सुचारू रूप से चालू है। आगामी 23 मई को अपरा एकादशी कृष्णपक्ष के अवसर पर यह बस जाएगी।

देवेंद्र दीपक ने बताया कि बस का समय सुबह 11 बजे निर्धारित है और यह यात्रा जगदीश धाम देवली से रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपनी सीट बुक करने के लिए 10:30 बजे तक बस के पास पहुंचना होगा। वहीं सीट बुक करने के लिए 7737236402 पर संपर्क किया जा सकता है। दरअसल यह बस यात्रा हर महीने देवली से जाती है।


