Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री नीलकंठ महादेव विकास एवं प्रबन्धन समिति गाडोली के द्विवर्षीय आम चुनाव सम्पन्न हुए।
रविवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजेन्द्र कुमार मीणा निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मीणा और निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल मीणा ने बताया कि शनिवार को सदस्यों का चुनाव और रविवार को अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस प्रकार नए अध्यक्ष और सदस्यों के साथ समिति का गठन किया गया है। सभी को शपथ दिलाई गई।



