Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर अभियान की सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति एकजुटता, आस्था, अटल निष्ठा और शहीदों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इसे लेकर में टोंक में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देवली शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान तिरंगा यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राणावत समन्वयक तिरंगा यात्रा, मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, राकेश ओसवाल, राजीव गोयल, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन आदि उपस्थित थे।
सभी से तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। यह तिरंगा यात्रा 20 मई सुबह 10 बजे टोंक भूतेश्वर महादेव मंदिर से घंटाघर तक आयोजित होगी।


