Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदो दिन से नाले में फसी गाय की बचाई जान

दो दिन से नाले में फसी गाय की बचाई जान


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित नाले में गत दो दिन पूर्व फंसी गाय की सूचना पर सांवरिया सेठ गोसेवा समिति के गोसेवकों ने कड़ी मेहनत कर गाय को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला है।

इस दौरान नाले पर लगी पट्टी को उखाड़कर उसमे उतरकर गोमाता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह बचाव कार्य रविवार रात कोटा रोड स्थित शराब के ठेके के सामने बने नाले से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान अनिल भानु ग्वाला, लोकेश ग्वाला, भीम ग्वाला, दीपक, अजय, गोलू बैरवा और छोटू ग्वाला सहित सांवरिया सेठ समिति के सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि समिति के सदस्य आसपास के इलाकों में जहां भी गोवंश मुसीबत में, एक्सीडेंटल, घायल या बीमार होता है, उसके उपचार के लिए तुरंत पहुंच जाते हैं और उनकी सेवा करते हैं। इन गोसेवकों ने अब तक एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों गोवंश की जान बचाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d