Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न मांगों को लेकर व्यापार महासंघ ने सौपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर व्यापार महासंघ ने सौपा ज्ञापन

निराकरण की रखी मांग


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगो और समस्याओं को लेकर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा से मुलाकात की।

वहीं उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देवली शहर के नालों की साफ सफाई कराने, जहाजपुर चुंगी नाका नाले को तोड़कर नया बनाने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए, विभिन्न पार्कों के सौंदर्यकरण और पानी के बोरवेल को लेकर चर्चा की गई। अधिशाषी अधिकारी ने समस्या का निस्तारण करने के लिए तत्काल कनिष्ठ अभियंता और सफाई निरीक्षक को बुलाकर शाम तक मौका मुआयना करने के लिए निर्देश दिए और जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने में उपाध्यक्ष बनवारी मंगल, महामंत्री, महेश मंगल, मंत्री सजग खंडेलवाल, अंकित नाटाणी, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संघटन महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, मंजीत सिंह काका, नवीन गोयल, विशन टेलर, सोनू गोयल और कार्यकारिणी सदस्य नेमीचंद साहू, रामबाबू जैन आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d