Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

सीएम के नाम दिया ज्ञापन


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत वर्ष अतिवृष्टि से खराब हुई देवली व उनियारा उपखंड क्षेत्र के किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौपा गया है।

ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्ष 2024 में खरीफ की फसल में अतिवृष्टि हुई। इससे देवली के पनवाड़, गावड़ी, अंबापुरा, राजमहल, सतवाडा, देवीखेड़ा, नासिरदा, देवली, संथली, बंथली, चांदली, राजकोट सीतापुरा, बेनपा समेत व उनियारा के दर्जनों गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ। कई बार किसान स्थानीय प्रशासन, कृषि विभाग को अवगत करा चुके हैं। लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला। ज्ञापन में जिला कलक्टर को प्रकरण से शीघ्र अवगत कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

जिससे कि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौपने में वार्ड पार्षद व कांग्रेस नेता सत्यनारायण सरसड़ी, भंवरलाल, पोलूराम, मोहनलाल, रामधन, संजय, रामलाल समेत थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d