Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsरविवार शाम 4 बजे से बिजली गुल, गर्मी में बेहाल आमजन

रविवार शाम 4 बजे से बिजली गुल, गर्मी में बेहाल आमजन


Jahazpur News 19 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) शहर में बिजली निगम की लापरवाही एक बार फिर आमजन पर भारी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच करीब 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक गफूर चौराहे पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके चलते आसपास की कॉलोनियों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रही। इसके चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पूरी रात गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के अभियंताओं को मोबाइल पर सूचना दी और कुछ लोग तो सीधे ऑफिस तक पहुंच गए, लेकिन इसके बावजूद किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। रातभर बिजली गुल रहने से गर्मी के चलते बच्चों और बुजुर्गों की हालत बेहद खराब रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d