Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा 11 केवी देवली सेकंड फीडर पर आगामी 2 दिन आवश्यक विद्युत रखरखाव कार्य किया जाएगा।
जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निगम की कनिष्ठ अभियंता स्मृति रानी ने बताया कि यह कटौती दिनांक 20 और 21 मई को सुबह 7 से 9:30 बजे तक होगी। इस दौरान पटेल नगर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, सीआईएसएफ रोड और आसपास के क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।



