Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में एनएसएस शिविर के दौरान सोमवार को विद्यार्थियों ने करीब सवा सौ पौधों को पानी पिलाकर श्रमदान में योगदान दिया।
प्रभारी रविशंकर मीणा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग और ध्यान के बारे में भी जानकारी दी गई और व्यवसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
अभिरुचि शिविर में दिया प्रशिक्षण
इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर संयोजक भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि उक्त कैम्प में विद्यार्थी सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, संगीत और नृत्य, ड्राइंग और पेंटिंग जैसे विभिन्न जीवन कौशलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। दोनों शिविरों में विद्यार्थियों को जीवन कौशल सीखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।


