Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मंगलवार को देवली पुलिस थाना कार्यालय में सर्कल के थानाधिकारियों की बैठक ली।
यहां उन्होंने अपराधों पर लगाम लगाने और शहर में महिलाओं को बंधक बनाकर लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने की समस्याओं पर चर्चा की और पनवाड़ चौकी पर एक हैड कांस्टेबल व एक कॉन्स्टेबल लगाने और थाने में रिक्त पदों पर दूनी थाने से एक हैड कांस्टेबल को लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तबादलों से रोक हटने पर स्टाफ समस्या का समाधान किया जाएगा। देवली उपाधीक्षक रामसिंह समेत मौजूद थे।



