Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत कैंप आयोजित हुआ

अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत कैंप आयोजित हुआ


Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत नासिरदा में मंगलवार को पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में मुख्य अतिथि देवली प्रधान बनवारी लाल चौधरी, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, नायब तहसीलदार बाबू स्वामी और सरपंच किरण देवी मौजूद थी। कैम्प में प्रधान ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और पट्टा वितरण किया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें मूंग, उड़द खराबा, रास्तों की समस्या, सफाई और अन्य समस्याएं शामिल थी।

इस पर अधिकारियों ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में देहात मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, तेजमल कुमावत, रतन माहेश्वरी, मोहन सैनी, शिवराज धाकड़, उदय सिंह, मनोज गौत्तम और ग्रामीण उपस्थित थे। कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के तहत ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d