Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन किया

सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन किया

फरवरी में होगा आयोजन सम्मेलन


Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज की आमसभा का आयोजन रविवार को प्रजापति धर्मशाला चांदली में हुआ। इसमें संरक्षक रूपनारायण सरपंच मेहंदवास, रामदेव प्रजापत चांदली, कन्हैयालाल दलवासा आदि की उपस्थिति में सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस दौरान रामकरण प्रजापति (चांदली) को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन अगले वर्ष नफरवरी माह में करवाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर भामाशाहों ने खूब आर्थिक सहयोग किया, जिसमें महावीर प्रसाद प्रजापत ने एक लाख एक हजार एक रुपए का बड़ा सहयोग दिया। इसी प्रकार रामकरण प्रजापत, रामस्वरूप प्रजापत और अन्य भामाशाहों ने आर्थिक एवं राशन सामग्री का सहयोग दिया। आगामी बैठक का आयोजन 6 जुलाई को किया जाएगा। इस बैठक में समाज के करीब दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d