Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाहेश्वरी महिला मंडल देवली की कार्यकारिणी गठित

माहेश्वरी महिला मंडल देवली की कार्यकारिणी गठित


Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर में मंगलवार को माहेश्वरी महिला मंडल देवली की आयोजित हुई बैठक में संगठन की नए सत्र के कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पूर्व अध्यक्ष मंजू तोतला झवर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वंदना तोषनीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी तरह सचिव रेखा नवल मूंदड़ा को, कोषाध्यक्ष महिमा मालू को, संगठन मंत्री के पद पर सोनिया जाजू का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर सुमन मालपानी और मधु माहेश्वरी, सहसचिव पद पर रेखा मालपानी और नीतू सोमानी, परामर्शदाता के रूप में अनीता लाठी व सुधा मालपानी, संरक्षिका पुष्पा मूंदड़ा और रेखा शशिभूषण मूंदड़ा का चयन हुआ। यहां कई कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए।

यहां जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा और पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता तुरकिया उपस्थिति थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d