Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में गुरुवार को कृषि पर्यवेक्षक केंद्र पर खरीफ की फसल बुवाई के लिए किसानों को मिनी किट वितरित किए गए।
इस दौरान उड़द, मूंग और बाजरे के मिनी किट किसानों को वितरित किए गए, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसानों को नि:शुल्क मिनी किट वितरित किए गए हैं। कृषि पर्यवेक्षक मनोज कुमार मीणा ने बताया कि यहां लघु सीमांत किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को साथी पोर्टल के माध्यम से उड़द, मूंग और बाजरा के नि:शुल्क मिनी किट वितरण कर लाभान्वित किया गया है। इस पहल से किसानों के चेहरे खिल गए।



