Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsयुवक की मौत के मामले में आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिसकर्मियों से की...

युवक की मौत के मामले में आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिसकर्मियों से की मारपीट

पुलिसकर्मियों ने भाग कर बचाई जान, आखिर यह कैसा विरोध


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल गांव में बुधवार रात कथित तौर पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर की गई हत्या के मामले में गुरुवार को धरने पर बैठे ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। जिन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट की। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़े मारी। उक्त घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।

वही लोगों ने यहां पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। कई पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इससे पहले स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने ग्रामीणों से खूब समझाईश की। लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजन को बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने, सरकारी नौकरी देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

हालांकि पुलिस प्रशासन परिजनों की ओर से दी जाने वाली हर रिपोर्ट पर कार्रवाई को तैयार है। इसके बावजूद समझौता वार्ता सफल नहीं हुई। इधर, सुबह 10 बजे बाद महिलाएं आक्रोशित हो गई। जिन्होंने दूनी थाने के हेडकांस्टेबल समेत पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी और मारपीट कर डाली। इसी तरह दूसरी तरफ एक सहायक उप निरीक्षक को भी ग्रामीणों ने बंदी बनाने की कोशिश की। लेकिन देवली प्रधान बनवारी लाल जाट ने मुखरता के साथ इसका विरोध किया और सहायक उप निरीक्षक को सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों के गुस्से और आक्रोश को देखते हुए उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक समेत अधिकारी वापस लौट गए। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा का कहना है कि युवक की मौत के बाद ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं। फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने देवली वृत्त अधिकारी कार्यालय में भी अधीनस्थ अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात राजमहल निवासी पप्पू गुर्जर की बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने के बाद मौत हो गई थी। यह घटना वनपाल नाका कार्यालय के पास हुई। विवाद की वजह बजरी से जुड़ा विषय बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d