पिता ने थाने में दी रिपोर्ट
Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिव कॉलोनी से एक 11 वर्षीय बालक बिना बताए घर से लापता हो गया, जो बाद में देर रात को एक बस के परिचालक की सावधानी से वापस घर पहुंचा।
उक्त मामले में बालक के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि किसी अनजान व्यक्ति ने बालक पर वशीकरण का प्रयोग कर अपहरण की कोशिश की है। बालक के पिता राजेंद्र मीणा ने शिकायत में बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र केंद्रीय विद्यालय में पढता है। गत 18 जुलाई को शाम 4 बजे किसी व्यक्ति के कहने पर वह घर से बिना बताए निकल गया। वहां से किसी व्यक्ति ने मोपेड से उसको बस स्टैंड ले जाकर भीलवाड़ा जाने वाली बस में बैठा दिया। बस जब भीलवाड़ा के बनेड़ा कस्बे में पहुंची। तब बालक को कुछ होश आया।
उसने परिचालक को आप बीती बताई, जिसके बाद परिचालक ने फोन पर बात करवाई और देवली की बस में बैठा दिया। बालक के पिता ने आरोप लगाया कि किसी ने उनके पुत्र को वशीकरण कर अपहरण करने की कोशिश की है।


