Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजाजी महाराज की बिंन्दोरी निकाली, भजन गाए

तेजाजी महाराज की बिंन्दोरी निकाली, भजन गाए


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा कस्बे में रविवार को तेजाजी महाराज की बिंन्दोरी धूमधाम से निकाली गई।

यह बिंन्दोरी कस्बे के तेजाजी चौक से रवाना होकर बसस्टैंड, टिकरिया का खुर्रा, मीणा मोहल्ला, बड़वाली माताजी के मंदिर, जलेबी चौक, लक्ष्मीनाथजी सरस्वती मंदिर, सीनियर स्कूल होते हुए गुजरी। इसमें भजन मंडलियों द्वारा तेजाजी महाराज के भजन गीत गाए। यह बिंदोरी वापस तेजाजी महाराज के मंदिर तक पहुंची। कार्यक्रम में रघुनाथपुरा, रतनपुरा, नासिरदा, थांवला, हिसामपुर और बीजवाड सहित 22 गांवों की भजन मंडलियां सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश धाकड़ द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण धाकड़, प्रधान धाकड़, मनोज गौतम, राधाकिशन धाकड़, बद्री धाकड़, बजरंग गुर्जर, कालू माली, गोपाल माली, रामदेव मीणा, छोटू धाकड़, किशन माली, दशरथ सेन सहित शामिल थे। कार्यक्रम से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया और तेजाजी महाराज की बिंन्दोरी के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d