Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsन्यूट्रिशन, गार्डन, साप्ताहिक व पाक्षिक टेस्टों के निर्देश दिए

न्यूट्रिशन, गार्डन, साप्ताहिक व पाक्षिक टेस्टों के निर्देश दिए


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने बुधवार को शाला सम्भलन योजना के तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का अवलोकन किया।

उन्होंने जीएसएसएस चारनेट और जीपीएस स्कूल कोटड़ा का दौरा किया और पाया कि दोनों विद्यालय व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहे हैं। मीणा ने विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर संतोषजनक पाया और मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार तैयार किया जा रहा था, जिसका स्तर अच्छा था। उन्होंने न्यूट्रिशन गार्डन विकसित करने और साप्ताहिक, पाक्षिक टेस्टों का आयोजन करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में साफ-सफाई अच्छी पाई गई और जीएसएसएस चारनेट में पौधारोपण किया गया था।

उन्होंने अगले सप्ताह तक नामांकन का टारगेट पूर्ण करने और विद्यालय संचालन समय में विद्यार्थियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों में तेल लूटने की मची होड़, मूंगफली तेल का टैंकर पलटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d