Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damआज शाम तक बीसलपुर बांध में पूर्ण जल भराव की उम्मीद

आज शाम तक बीसलपुर बांध में पूर्ण जल भराव की उम्मीद

  • पूर्ण जल भराव से अब तीन कदम दूर

  • यही रफ्तार रही तो आगामी 6 घंटे में भर जाएगा डेम


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे बांध का गेज 315.47 मीटर दर्ज किया गया, जो इसकी पूर्ण भराव क्षमता के काफी करीब है।

अब पूर्ण जल भराव से महज 3 सेंटीमीटर पानी कम है। बांध में वर्तमान में 38.492 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर 2.90 मीटर पर है और पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में कोई बारिश नहीं हुई है। हालांकि, बांध में कुल वर्षा 597 मिमी दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। बता दे कि पिछले 13 घंटे में बांध में 6 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। लिहाजा इस रफ्तार से पानी की आवक जारी रही तो अपरान्ह या फिर शाम तक बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव की उम्मीद है। वहीं यदि ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा।

जब बीसलपुर बांध जुलाई महीने में ओवरफ्लो होगा। लेकिन डेम के गेट खोलने का निर्णय बीसलपुर परियोजना की ओर से किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d