Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री श्याम परिवार संस्था देवली की ओर से बाबा श्याम की 26वीं पदयात्रा को लेकर बुधवार बोरड़ा गांव में भगवान गणेश जी को निमंत्रण दिया गया।
इस दौरान यहां पदयात्रा समिति से जुड़े लोगों ने पूजा अर्चना की। यह पदयात्रा 25 अगस्त को देवली से रवाना होगी और 4 सितंबर को खाटू धाम पहुंचकर ध्वज अर्पण करेगी। इस दौरान मंदिर में पं दीनदयाल पाराशर, पं भानु हावा, पं राधाकांत ने प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी पूजा करवाई और पदयात्रा के सकुशल लौटने की कामना की।
पदयात्रा न्यूज़ : गणेशजी की 10वीं पदयात्रा 30 जुलाई को जाएगी


