Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damआज खुलेंगे बीसलपुर डेम के गेट, तैयारी शुरू

आज खुलेंगे बीसलपुर डेम के गेट, तैयारी शुरू


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव के करीब आने के साथ ही परियोजना ने अतिरिक्त पानी की निकासी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे लेकर गुरुवार शाम करीब 4 से 5 बजे का समय निश्चित किया है। जब अतिरिक्त पानी की रेडियल गेट व स्काडा सिस्टम के माध्यम से निकासी की जाएगी। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया इस मौके पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर का आने का कार्यक्रम है। विधिवत पूजा अर्चना के बाद रेडियल गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी करेंगे। इसे लेकर परियोजना ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता ने भी की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 22 जुलाई को गेट खोलने की हलचल शुरू हुई थी।

कार्यक्रम भी तय हुआ, लेकिन बाद में यह स्थगित कर दिया गया। इसकी वजह यह सामने आई कि उस दौरान जलस्तर कम था और पानी की आवाजाही थम गई थी। लिहाजा गेट खोलने का समय टल गया था।

प्रीवियस न्यूज़ :-

आज शाम तक बीसलपुर बांध में पूर्ण जल भराव की उम्मीद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d