Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनेवरबाग तेजाजी मंदिर के परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग

नेवरबाग तेजाजी मंदिर के परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया नेवरबाग तेजाजी मंदिर विकास एवं प्रबंधन समिति ने उपखंड अधिकारी देवली को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

समिति का आरोप है कि समीप के ओमप्रकाश साहू ने परिसर में अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य कर रहा है और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि मंदिर परिसर में अतिक्रमण होने से श्रद्धालुओं को दर्शन और परिक्रमा करने में परेशानी हो रही है। श्रावण मास में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और अतिक्रमण के चलते उनके लिए जगह नहीं बचती है। ओमप्रकाश साहू का प्लाट साइज 20×40 फीट है, लेकिन वह मंदिर परिसर की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

समिति ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि मंदिर परिसर में पड़े हुए निर्माण सामग्री को हटवाया जाए और मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन और परिक्रमा करने में कोई परेशानी न हो।

26वीं पदयात्रा के लिए गणेशजी को निमंत्रण दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d