Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबारिश से बीएसएनएल कार्यालय में पानी का रिसाव हुआ

बारिश से बीएसएनएल कार्यालय में पानी का रिसाव हुआ

मशीनरी खराब होने का खतरा


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते भारतीय दूरसंचार विभाग (बीएसएनएल) की ऑफिस बिल्डिंग की हालत खस्ता हो गई है। यहां छतों से पानी रिसाव होकर मशीनों पर गिर रहा है।

छत से लगातार पानी टपकने की वजह से टेलीकॉम मशीनरी के खराब होने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण छत में रिसाव हो रहा है, जिससे एक कमरे की तो छत का प्लास्टर भी गिर गया है। अन्य सभी कमरों में भी छत से पानी टपक रहा है। ​उन्होंने बताया कि छत से पानी टपकने से दीवारों में रिसाव हो रहा है, जिससे बिजली का करंट दौड़ने का खतरा भी बना हुआ है। रविवार को सीआईएसएफ और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की लाइन भी बंद हो गई थी, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने इस समस्या की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है, जिन्होंने जल्द ही छत की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d