Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से रविवार सुबह 6 बजे तक व इसके बाद भी पानी की निकासी की जा रही है।
बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार बांध के रेडियल गेट नं 7, 8, 9, 10, 11 और 12 को एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी प्रत्येक गेट से छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल 36060 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड निकासी की जा रही है। त्रिवेणी पर 3.90 मीटर का गेज दर्ज किया गया है। बांध के अधिकारियों ने पानी की निकासी की निगरानी की है। इधर, रविवार को तीसरे दिन लोगों को भगवान सूर्य नारायण के दर्शन हुए। वही बारिश का दौर थमा। पिछले कई घंटे से हो रही बारिश के बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत ली।



