Desk News 18 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीण सेवा शिविर- 2025 के तहत 19 सितंबर को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत छान व भरनी, पीपलू में लोहरवाडा व बनवाडा, उपखंड निवाई में दतवास व हिंगोनिया बुजुर्ग में होंगे।
इसी तरह मालपुरा में आवडा व मोरला, देवली में बडोली व धुआंकला, उनियारा में आमली व मोहम्मदगढ, एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत संवारिया व दतोब में शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह शनिवार 20 सितंबर को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत सांखना व ताखोली, पीपलू में रानोली व कठमाणा, उपखंड निवाई में तुर्किया व करेडा बुजुर्ग, मालपुरा में बागडी व कचौलिया, देवली में हिसामपुर व जुनिया, उनियारा में हैदरीपुरा व बनेठा एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मांदोलाई व भांवता में शिविर लगाएं जाएंगे।



