Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्कूल में चोरी हुई, मारपीट प्रकरण में एक गिरफ्तार

स्कूल में चोरी हुई, मारपीट प्रकरण में एक गिरफ्तार


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोकरावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की वारदात है, जहां अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एलईडी, सीसीटीवी कैमरे का बॉक्स और तार चुरा लिए।

प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अध्यापकों ने विद्यालय का ताला टूटा हुआ पाया, जिसके बाद दूनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक होने के कारण नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह श्मशान घाट में दाह संस्कार को लेकर मारपीट के मामले में लोडकया गुर्जर और उसके पुत्रों ने बैरवा समाज के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस मामले में देवली डीएसपी रामसिंह ने जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी लोडकया पुत्र हजारीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना घाड़ थाना क्षेत्र के साखना ग्राम पंचायत के भंवर खोल गांव में हुई, जहां एक वृद्धा का निधन हो गया था और शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया था। पुलिस प्रशासन ने मामला शांत कर महिला का दाह संस्कार कराया था।

डिप्टी सीएम को नहीं पहचाना कर्मचारी ने, तो प्रेमचंद बैरवा भी रह गए दंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d