Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की पुलिस थाना घाड़ ने मूर्ति चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी शोभाग पुत्र कैलाश जाट निवासी भाणोली थाना घाड़ को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से ठाकुरजी की मूर्ति, मुकुट और कुंडल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस थाना घाड़ ने तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है, इनमें राकेश पुत्र रमेश कीर, सायर पुत्र रमेश कीर और रमेश पुत्र प्रतापी कीर निवासी थली शामिल हैं।
अवैध खनन के मामले में दो गिरफ्तार
इसी तरह पुलिस थाना दूनी ने अवैध बजरी खनन के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोनू पुत्र श्योजी लाल मीणा निवासी लुहारी का झोपड़ा कनवाड़ा और रामराज पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी लाड़पुरा थाना टोडारायसिंह शामिल हैं।

भीषण आग में लाखों रुपए की मशीनें जलकर खाक, जानिए कैसे हुआ हादसा


