Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज एवं सखी सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार रात शरद पूर्णिमा को लेकर अटल उद्यान के टीनशेड परिसर में पहली बार “महारास डांडिया” का आयोजन हुआ।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर सजे “सांवरिया सेठ” की मनमोहक झांकी ने भी सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण की पोशाक में सजीव प्रस्तुति देते हुए नृत्य, डांडिया और भक्ति रस से कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक महिलाएँ शामिल हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता सिंहल, हेमा मूंदड़ा, आशा अग्रवाल, मंजू जैन थी।
आयोजन में अनामिका टेलर, डॉ. कल्पना जिंदल, सुशीला टांक एवं स्मिता शर्मा, मोनिका जैन का सहयोग रहा। इस दौरान कई प्रतियोगिताएँ हुई। यहां ड्यूट डांस, ग्रुप डांस, बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस अप, करवा चौथ स्पेशल, शरद पूर्णिमा स्पेशल, बेस्ट राधा कृष्ण सहित सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



