Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त


Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वन विभाग टोंक ने उप वन संरक्षक मरिय शाइन ए के निर्देशन में मंगलवार को एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इस अभियान में वनखण्ड देवडावास क्षेत्र की करीब 200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 11 कच्चे एवं पक्के निर्माणों को हटाया गया और वन भूमि की सीमाओं पर चारों ओर खाई कराई गई। उप वन संरक्षक ने बताया कि यह अभियान वन भूमि की रक्षा और भविष्य में अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत कदम है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे स्वेच्छा से वन भूमि पर किए गए किसी भी अतिक्रमण को हटाकर विभागीय संरक्षण प्रयासों में सहयोग दें।

एसीएफ देवली डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि वन भूमि की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में कोई समझौता नहीं होगा, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में रेंजर देवली जोगिंदर सिंह शेखावत, फॉरेस्टर सीमा मीना, तहसीलदार दूनी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह अभियान देवली और टोंक एसीएफ के नेतृत्व में चलाया गया।

भीषण हादसा! फिर दहल गया राजस्थान, 200 LPG गैस सिंलेडरों में भयंकर विस्फोट, सुनकर कांप जाओेगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d