Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा का दल प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में टोंक आईटीआई कॉलेज का भ्रमण कर लौटा है।
कौशल मित्र लादूलाल मीणा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के 80 छात्र छात्राओं ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोंक में ब्यूटी एंड वैलनेस, कॉस्मेटिक ट्रेड, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड, फीटर आदि के प्रशिक्षण का अवलोकन किया तथा स्किल इंडिया के तहत विभिन्न रोजगार के अवसर से रूबरू हुए। उल्लेखनीय है कि पीएम श्री विद्यालय दूनी व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत ब्यूटी एंड वैलनेस तथा आईटी एंड आईटीज के दो ट्रेड संचालित किए जा रहे है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, महावीर प्रसाद बडगूजर, राजेश कुम्हार, गिरधारीलाल शर्मा, त्रिलोकचंद कलाल, सुरेन्द्र सिंह नरूका, वोकेशनल एजुकेशन के टीचर पूजा सेन, मुरारी सैनी, श्वेता माथुर आदि उपस्थित थी।

थप्पड़ कांड से एक फिर टोंक चर्चा में, इस बार तहसीलदार के सामने हुई थप्पड़बाजी!


