Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफर्जी तरीके से सील, साइन कर प्रस्ताव बनाया और ले लिया आवासीय...

फर्जी तरीके से सील, साइन कर प्रस्ताव बनाया और ले लिया आवासीय पट्टा, मामला दर्ज

तहसील में भी करा लिया पंजीयन


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत जूनिया के ग्राम विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने रविवार को घाड़ थाना पुलिस में एक युवक के विरुद्ध फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि अमित कुमार जांगिड़ पुत्र शिवजी लाल जांगिड़ निवासी सरोली ने फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर ग्राम पंचायत की जमीन का आवासीय पट्टा हासिल किया और उसे तहसील कार्यालय में पंजीकृत भी करवा लिया। प्रार्थी ग्राम विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी अमित कुमार जांगिड़ ने गत 10 जून ग्राम पंचायत बैठक प्रस्ताव संख्या 31 के अनुसार फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

जांच में पाया गया कि अमित कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत में आवासीय पट्टे के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था, फिर भी उसने पट्टा बुक संख्या 1 के पट्टा संख्या 4 से तहसील कार्यालय में पंजीकरण करवा लिया। शिकायत में कहा गया कि उक्त पट्टा बुक ग्राम पंचायत जूनिया के रिकॉर्ड में नहीं है और न ही उक्त पट्टे के अनुसार कोई मकान आबादी क्षेत्र में पाया गया है।

ग्राम विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपी अमित कुमार जांगिड़ ने अपने फायदे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राम पंचायत को हानि पहुंचाई है और अवैधानिक तरीके से पट्टा ले लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल उक्त वारदात का पता जब लगा, तब फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत जूनिया में आकर लोन के लिए पट्टा सत्यापन करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d