Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंसाधन पर्याप्त होने पर समाज के लिए उपयोग करें

संसाधन पर्याप्त होने पर समाज के लिए उपयोग करें


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के समाजसेवी और उद्योगपति नवल किशोर मंगल ने कहा कि व्यक्ति के पास संसाधन पर्याप्त और अधिक होने पर उनका उपयोग जरूरतमंद एवं समाज के लिए होना चाहिए।

दरअसल जन सेवा समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल का रविवार को जन्मदिन को लेकर अभिनंदन समारोह हुआ। इस मौके पर मंगल ने पत्नी इंदु मंगल और पुत्र अभिषेक मंगल के साथ शहीद सैनिकों के नाम सिंदूर का पौधा लगाया। नवल मंगल ने कहा कि इंसानियत का कद सर्वोपरी है और आवश्यकता से अधिक संसाधन होने पर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर जनसेवा समिति के सदस्यों समेत शहर के लोगों ने मंगल का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि नवल मंगल हमेशा से ही लोगों की हरसंभव मदद करते रहे हैं और उनकी समाजसेवा के कार्यों को सराहा जाता है। उनके सहयोग से बोयड़ा गणेश मंदिर में कई विकास कार्य भी हुए है। इस दौरान शिवजीराम प्रतिहार, प्रहलाद शर्मा, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, नवल किशोर जांगिड़, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसालाल, सत्यनारायण गोयल समेत कई लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d