Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों से मिले टोंक एसपी, जानी कुशलक्षेम

दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों से मिले टोंक एसपी, जानी कुशलक्षेम

…और घटना की जानकारी


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर रविवार शाम ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की बोलेरो जीप के पलटने की घटना के बाद, टोंक पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश मीणा देर शाम देवली पहुंचे।

एसपी मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों देवली डीएसपी रामसिंह और थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के साथ देवली चिकित्सालय पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों और जीप चालक की कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि यह हादसा डिवाइडर से अचानक सड़क पर आए 5 वर्षीय बालक हिमांशु धाकड़ को बचाने के प्रयास में हुआ था। हिमांशु को कोटा रैफर कर दिया गया। हादसे में सहायक उप निरीक्षक मुंशीराम जाट, पुलिसकर्मी रामदयाल पुत्र कैलाश, रामदयाल पुत्र गंगाराम जाट और बोलेरो चालक मनराज गुर्जर घायल हो गए थे। इनमें सहायक उपनिरीक्षक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जिन्हें बाद में टोंक भेज दिया गया।

एसपी मीणा ने अस्पताल पहुंचने से पहले गोपीपुरा स्थित दुर्घटनास्थल का भी दौरा किया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों तथा आसपास के लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी घायलों से बातचीत कर एसपी यहां से रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d