Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसागरमल जांगिड़ तहसील अध्यक्ष निर्वाचित हुए

सागरमल जांगिड़ तहसील अध्यक्ष निर्वाचित हुए


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित जांगिड़ छात्रावास में रविवार को समाज के चुनाव को लेकर मीटिंग आयोजित हुई।

इसमें सागरमल जांगिड़ को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। देवली शहर जांगिड़ समाज अध्यक्ष दुर्गालाल जांगिड़ ने बताया कि जांगिड़ ब्राह्मण तहसील महासभा का चुनाव में अध्यक्ष चुने गए सागर जांगिड़ 6 वोटो से विजय हुए। वहीं राजेश उर्फ राजू जांगिड़ को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया।

Oplus_16908288

शहर अध्यक्ष दुर्गालाल जांगिड़ ने बताया कि तहसील अध्यक्ष समाज चुनाव हर तीन वर्ष में होते हैं। इस दौरान मौजूद करीब 5 दर्जन समाज के सदस्यों ने अपने मत का उपयोग करते हुए यह फैसला लिया। महावीर कुमार खाती को 26 मत एवं सागरमल जांगिड़ को 33 मत प्राप्त हुए। सभी लोगों की मौजूदगी में जांगिड़ समाज देवली तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d