“धन्वंतरि दिवस”
Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आगामी 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विवेकानंद कॉलोनी स्थित सिटी डिस्पेंसरी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती के मौके पर यह पूजा आयोजित की जाएगी, जिसमें लोक कल्याण और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। यह परंपरा है कि हर वर्ष धन्वंतरि दिवस पर यह पूजा स्थानीय आयुर्वेद औषधालय में हर्षोल्लास के साथ की जाती है।




