24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे कर्मचारी
Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)
दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र नगर पालिका मंडल देवली ने संभावित अग्नि हादसों को देखते हुए एक फायर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिस पर आमजन सूचना दे सकता हैं।
अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार 18 से 22 अक्टूबर तक दो पारियों में आधा-आधा दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी सुबह 7 से रात 7 बजे तक और रात 7 से अगले दिन सुबह 7 बजे तक अपनी ड्यूटी पर रहेंगे। कंट्रोल रूम के लिए जारी किए गए 01434-230821 और मोबाइल नं 8003998036 है।
जबकि कंट्रोल रूम का प्रभारी कुलदीप सिंह शक्तावत को बनाया गया है, जिनके नं 9001066004 हैं। अधिशासी अधिकारी ने शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों को समय रहते अग्निशमन वाहन का ट्रायल करने, पानी का टैंकर तैयार रखने और वाहन में तेल, पेट्रोल, डीजल आदि चेक करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, इस अवधि में कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दो किन्नरों समूहों में लाठियां और चली हाॅकी! व्यापारी भी देखकर घबरा गए


