Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवैकुण्ठ चतुर्दशी पर ठाकुरजी को भेंट किया 'बेवाण'

वैकुण्ठ चतुर्दशी पर ठाकुरजी को भेंट किया ‘बेवाण’

शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु


Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गंगागोरिया बालाजी महिला मंडल की ओर से मंगलवार को यहां विराजमान ठाकुरजी को एक सिंहासन (बेवाण) भेंट किया गया।

 

बालाजी के पं यतेंद्र जोशी ने बताया कि वैकुण्ठ चतुर्दशी पर ठाकुरजी महाराज को महिला मंडल द्वारा यह नया सिंहासन अर्पित किया गया। सिंहासन को लेकर देवली स्थित छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर से गंगागोरिया बालाजी मंदिर तक बैंडबाजे के साथ ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं भजनों पर नाचती हुई चल रही थी। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह ठाकुरजी की आरती की गई।

जिससे शोभायात्रा की रौनक और बढ़ गई। जहाजपुर चूंगी नाका स्थित नर्सिंग होम के समीप डॉ. महेश जिंदल और डॉ. कल्पना जिंदल समेत ने ठाकुरजी की आरती की। जोशी ने बताया कि आज के दिन भगवान को सिंहासन भेंट करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वैकुण्ठ चतुर्दशी के दिन दीपदान का भी विशेष धार्मिक महत्व है।

पुष्कर का यह जीनियस दीपक, जो कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी बोलता है एक दर्जन विदेशी भाषाएं,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d