‘सड़क सुरक्षा अभियान’
Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह के आदेशानुसार आगामी 18 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को आवा स्थित सुधा सागर पब्लिक स्कूल में बच्चों और शिक्षकों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
यह जागरूकता अभियान पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई। दूनी पुलिस व परिवहन विभाग के निरीक्षक गंगाराम रेगर ने खास तौर पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर चलाते वक्त बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने मौजूदा समय में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए सभी को जागरूक किया। इस मौके पर कर्मचारी कैलाश चौधरी, सरदार गुर्जर, मोहम्मद अनीस और हरिप्रकाश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गर्ग ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को सड़क पर चलते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान स्कूल बस के रेडियम पट्टी भी लगाई गई।


