Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईएलसी क्लब द्वारा मतदाता पुनरीक्षण पर कार्यशाला हुई

ईएलसी क्लब द्वारा मतदाता पुनरीक्षण पर कार्यशाला हुई


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को ईएलसी क्लब के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची के ऑनलाइन फॉर्म डिजिटलाइज़ेशन के संबंध में थी। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सत्येन्द्र जोशी ने विद्यार्थियों को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के गणना प्रपत्र (गणना शीट) को ऑनलाइन भरा जाना है और इस प्रक्रिया को त्रुटिरहित कैसे बनाया जाए। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन तथा ईएलसी प्रभारी विजय कुमार मीणा एवं सदस्य निकिता वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

ईएलसी प्रभारी विजय कुमार मीणा ने विद्यार्थियों से कहा कि देश में स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण और मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाए रखने के लिए यह पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d