Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisf59वें बैच के दीक्षांत समारोह की तैयारी, फुल ड्रेस रिहर्सल हुई

59वें बैच के दीक्षांत समारोह की तैयारी, फुल ड्रेस रिहर्सल हुई


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के आरटीसी (प्रशिक्षण केंद्र) परिसर देवली में आगामी 15 नवंबर को बल के 59वें बैच (आरक्षक, जीडी) का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह को लेकर आरटीसी देवली में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसे लेकर गुरुवार को समारोह की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने और अंतिम रूप देने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक गोयल (आईपीएस), महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि परेड की समीक्षा करेंगे और नव-प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर स्वागत भाषण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार वितरण, मुख्य अतिथि का संबोधन, परेड निष्क्रमण (मार्च पास्ट) और विभिन्न रोमांचक डेमोंसट्रेशन (प्रदर्शन) भी आयोजित किए जाएंगे।

Oplus_16908288

यह दीक्षांत समारोह, बल के 59वें बैच के नए आरक्षकों के लिए राष्ट्र सेवा के कर्तव्य पथ पर शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस बैैैच में 1700 प्रशिक्षणार्थी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d